फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बोर्ड में खाली पदों को भरे सरकार : जगमेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। एचपीएसईबी इंप्लाइज यूनियन सुंदरनगर इकाई की बैठक वरिष्ठ उपप्रधान बिहारी लाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रदेश उपसचिव जगमेल सिंह ठाकुर ने कहा कि वर्तमान में बिजली बोर्ड के कर्मचारी बड़े कठिन दौर से गुजर रहे हैं। बिजली बोर्ड में जहां कर्मचारियों के करीब सात हजार पद खाली चल रहे हैं वहीं अफसरशाही बिजली बोर्ड में कर्मचारियों की संख्या ज्यादा बताकर कमेटियां गठित कर कर्मचारियों को कम करने की सिफारिश कर रही है। सरकार को इस ओर भी ध्यान देना चाहिए कि पिछले दो दशकों में कर्मचारियों की संख्या 42 हजार से घटकर महज 19 हजार ही रह गई है। बोर्ड में चीफ इंजीनियरों की संख्या 5 से बढ़कर 19 हो चुकी है। उन्होंने यूनियन की ओर से मांग उठाई कि निचले स्तर पर टी-मेट और क्लर्कों की भर्ती की जाए और बिजली बोर्ड की संपत्तियों को पावर कार्पोरेशन व संचार निगम को देने की प्रक्रिया पर तुरंत रोक लगाई जाए। उन्होंने कहा कि यूनियन बिजली संशोधन विधेयक 2018 जो शीतकालीन सत्र में संसद में पारित होने के लिए लाया जा रहा है उसके विरोध में चीफ इंजीनियर सेंट्रल जोन एचपीएसईबी मंडी के प्रांगण में 8 जनवरी को धरना देगी। मंडी शहर में इसके विरोध में रैली निकाली जाएगी। बैठक में प्रदेश उप प्रधान दौलत राम, संगठन सचिव रमेश शर्मा ने भी कर्मचारियों को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें