सुंदरनगर (मंडी)। आर्य विद्या सभा नई दिल्ली की ओर से समस्त डीएवी स्कूलों में नैतिक शिक्षा तथा संस्कृत प्रतियोगिता परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है। इसमें देश भर के लगभग सभी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। डीएवी स्कूल सुंदरनगर के प्रधानाचार्य मोहित चुग ने बताया कि यह परीक्षा डीएवी सुंदरनगर की सातवीं कक्षा की छात्रा नंदिनी शर्मा ने उत्तीर्ण कर ली है। इसके बाद अब उसका चयन राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली परीक्षा के लिए हुआ है। उन्होंने छात्रा की इस उपलब्धि पर हर्ष जताते हुए उसकी माता मृदु शर्मा तथा पिता पवन शर्मा और अध्यापिका राजरानी कौशल को बधाई दी है।