फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती रैली में 551 युवाओं ने पास किया ग्राउंड

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। पड्डल मैदान में सेना भर्ती रैली के अंतिम दिन 551 युवाओं ने मैदान पास कर लिया है। वहीं मेडिकल में पास हुए 119 युवाओं को लिखित परीक्षा देने के लिए प्रवेश पत्र जारी हो गए हैं। अंतिम दिन 3951 युवाओं का पंजीकरण था, लेकिन मैैदान तक 3104 युवा ही पहुंचे। सेना भर्ती निदेशक मंडी कर्नल सोमराज गुलिया ने बताया कि शुक्रवार को भर्ती में 551 युवाओं ने मैदान पास कर लिया है। 119 युवाओं को लिखित परीक्षा देने के लिए प्रवेश पत्र जारी हो गए हैं। उन्होंने चार दिन की भर्ती प्रक्रिया पर पूरे आंकड़े जारी करते हुए कहा कि चार दिनों में कुल पंजीकृत युवा 14564 थे। इनमें से 11481 युवाओं ने मैदान में दौड़ लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें