फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में शरणार्थियों की बढ़ती आबादी चिंता का विषय

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे लाइन को मंडी तक ले जाने की मांग
विज्ञापन

हिमालयन जागृति मंच ने सीएम को भेजा ज्ञापन
कहा-प्रदेश में शरणार्थियों की बढ़ती आबादी चिंतनीय
अमर उजाला ब्यूरो
जोगिंद्रनगर (मंडी)। हिमालयन जागृति मंच की हिमाचल प्रदेश राज्य इकाई का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष गोपाल सिंह के नेतृत्व में एसडीएम जोगिंद्रनगर से मिला। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को उनके माध्यम से भेजा। प्रतिनिधिमंडल में मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसएस चौहान विशेष रूप से दिल्ली से आए हुए थे। ज्ञापन में पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेलवे लाइन को ब्राडगेज कर रेलवे लाइन को मंडी तक ले जाने की जोरदार मांग की गई। इसमें कहा गया कि बार-बार आश्वासन के सिवा जनता को कुछ भी नहीं हासिल हो रहा है। इससे लोगों में निराशा है। मंच ने कहा कि यह बेहद चिंता का विषय है कि पंजाब अधिकृत 110 मेगावाट की शानन विद्युत परियोजना का पंजाब अवैध तौर से मालिक बना हुआ है, जबकि यह प्रदेश सरकार की धरोहर है। लेकिन, फिर भी हिमाचल सरकार खामोश बनी हुई है। इसका पूरा राजस्व पंजाब के खजाने में जा रहा है और हिमाचल को नुकसान हो रहा है। हिमाचल में तिब्बतियों और शरणार्थियों की बढ़ती आबादी पर भी चिंता जताई गई। मांग पत्र में जोगिंद्रनगर सिविल अस्पताल मेें डाक्टरों के रिक्त पदों को भरने का मुद्दा भी उठाया गया है। पदों को भरने की जोरदार मांग सरकार से की गई है। मंच ने कहा कि अगर 15 अगस्त तक इन मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो जोगिंद्रनगर में आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें