फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में मंडी ने झटके 19 स्वर्ण, 11 रजत और 7 कांस्य पदक

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडी। युवा सेवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार और खेलो इंडिया खेलो योजना के अंतर्गत बिलासपुर में आयोजित हुई राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में मंडी का दबदबा रहा। विभिन्न प्रतियोगिताओं में मंडी के 40 विशेष खिलाड़ियों ने भाग लिया। इन खेलों में मंडी ने 19 स्वर्ण, 11 रजत और 7 कांस्य पदक हासिल किए। जिसमें से सहयोग विशेष स्कूल नागचला के बच्चों ने 10 स्वर्ण, 6 रजत और 2 कांस्य पदक हासिल किए। वॉलीबाल में लड़कियों की टीम में सहयोग के विशेष खिलाडिय़ों ने स्वर्ण पदक हासिल किया। जिला समन्वयक गीता पुरोहित ने बताया कि इस प्रतियोगिता के दौरान जिला मंडी से 10 कोच, अध्यापक और सहायक, सहयोग विशेष विद्यालय से मास्टर ट्रेनर मुरारी लाल शर्मा एवं कोच साहन सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। संस्था के सचिव एनके शर्मा ने बताया कि यह विशेष खिलाड़ी सामान्य खिलाड़ियों के लिए अच्छा उदाहरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें