फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने नवाजे नारला कालेज के मेधावी

विज्ञापन
नारला कालेज के वार्षिक समारोह में मेधावी छात्रा को सम्मानित करते विधायक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूूूरो
विज्ञापन

पधर (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय द्रंग स्थित नारला का 11वां वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर मेधावियों के चेहरे सम्मान पाकर खूब चहके। वहीं, बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से खूब रंग जमाया। समारोह में विधायक जवाहर ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने शिक्षा सत्र 2017-2018 में शिक्षा और कॉलेज की अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कॉलेज परिसर में सीढ़ीनुमा मिनी स्टेडियम के निर्माण के लिए तीन लाख, सांस्कृतिक कक्ष के निर्माण के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की। विधायक ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति के लिए ऐच्छिक निधि से 10 हजार रुपये देने की घोषणा की। ठाकुर ने कॉलेज प्रशाशन, सीएससीए प्रधान, छात्र संगठन एबीवीपी की ओर से उठाई गई समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने की बात कही। समारोह में कॉलेज की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर खूब समां बांधा। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों ने कलाकारों की तालियों के साथ हौसलाफजाई की। इससे पहले कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर अरविंद सहगल ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कॉलेज की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने कॉलेज की समस्याओं को विस्तार से विधायक के समक्ष रखा। सीएससीए प्रेजिडेंट काजोल कुमारी ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें