फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे पहलवानों ने दिखाया दमखम, मुकेश और प्रज्जवल सेमीफाईनल में

विज्ञापन
अंत्रराष्ट्रीय शिवरात्रि पर्व पर पड्डल मैदान में पांचवें दिन देव नाटी का अनूठा दृश्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मंडी। शिवरात्रि महोत्सव की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज सोमवार को किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ एसपी मंडी गुरदेव चंद ने किया। प्रतियोगिता में छोटे पहलवानों ने भी खूब कुश्ती के दाव पेंच लड़ाए। ओपन और अंडर-21 मुकाबला मंगलवार से शुरू होगा। जबकि, अंडर-19 प्रतियोगिता का क्वार्टर फाइनल भी मंगलवार को होगा। खेल के आयोजकों ने बताया कि यह प्रतियोगिता तीन वर्गों में करवाई जा रही है। प्रथम अंडर-19 वर्ग मंडी के पहलवानों के नाम है। जबकि, द्वितीय वर्ग अंडर-21 का है। इसमें पूरे हिमाचल से पहलवान शिरकत कर सकते हैं। तृतीय मुख्य माली के मुकाबले में प्रदेश के साथ-साथ अन्य राज्यों के प्रतिभागी भी हिस्सा ले सकते हैं। सोमवार को खेले गए मुकाबलों में अंडर-19 वर्ग में प्रज्जवल और मुकेश का चयन सेमीफाइनल के लिए हो गया है। इसके अतिरिक्त देव, राजकुमार मंडी, राहुल चौहान कंसा चौक का चयन क्वार्टर फाइनल के लिए हुआ है। मंगलवार को इस प्रतियोगिता के दो क्वार्टर फाइनल और खेले जाएंगे। इसके अतिरिक्त अंडर-21 और ओपन माली मंगलवार से शुरू होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें