बलद्वाड़ा (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोट हटली के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में शिरकत करते हुए सरकाघाट के विधायक इंद्र सिंह ने स्कूल में दो कमरों को धन उपलब्ध करवाने की घोषणा की। साथ ही प्राइमरी स्कूल की सुरक्षा दीवार के किए 50 हजार देने की घोषणा की। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मातृ वंदना के साथ हुआ। प्रधानाचार्य रमेश कुमार वर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और वर्ष भर की स्कूल की शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेलकूद संबंधित गतिविधियों का विवरण दिया। इसके बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समूहगान, एकलगान, एकल नृत्य, पहाड़ी नाटी और गिद्दे से खूब धमाल मचाया। इन सुंदर प्रस्तुतियों से दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। अपने संबोधन में विधायक ने स्कूल के छात्रों से कठोर परिश्रम करने का आग्रह किया और अनुशासन में रहकर पढ़ाई पूरी करने को कहा। बाद में विधायक ने स्कूल के बच्चों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले बच्चों मेें प्रियांशु, शुभम, रीना शर्मा, रिया सुचेता, कंचन, साहिल, रितिक, दिनेश कुमार, नीतिक शर्मा, ईशा शर्मा, सौरव शर्मा, अनुराधा, प्रियंका, तनुजा, हेमलता, कार्तिक, ममोक्षा और रमेश को सम्मानित किया गया। इस मौके पर विधायक ने बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए पांच हजार और दो कमरों को धन उपलब्ध करवाने की घोषणा है। साथ ही प्राइमरी स्कूल की सुरक्षा दीवार के किए 50 हजार देने की घोषणा की। इस मौके पर हंसराज चंदेल, प्रधान बनारसी दत्त शर्मा, प्रधान बविता नरयाल, विद्यालय के संस्थापक मुंशी राम व कई स्कूलों के प्रधानाचार्य व मुख्याध्यापक व अन्य लोग उपास्थि थे।