पंडोह (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंडोह ने रविवार को अपना वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया। इसमें उपनिदेशक उच्च शिक्षा मंडी अशोक कुमार शर्मा ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने मेधावी बच्चों को उनकी प्रतिभा के लिए सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि जो छात्र अनुशासन में रहकर शिक्षा ग्रहण करते हैं वास्तव में वही मुकाम हासिल करते हैं। इससे पहले प्रधानाचार्य ज्योत्सना गुप्ता ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और मुख्यातिथि को स्कूल की हर गतिविधि से अवगत करवाया। वहीं स्कूली बच्चों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। इसमें पंडोह के शहीदों इंद्रजीत और पूरन चंद को श्रद्धांजलि देते हुए मौन भी रखा गया। काजल सैणी और आदिश को बेस्ट स्टूडेंट ऑॅॅफ द ईयर से नवाजा गया। जबकि 6वीं की रीना, 7वीं की दिशा, 8वीं की अनीशा, 9वीं की पल्लवी और चंद्रेश, 10वीं के ललित 11वीं के हरीश कुमार, काम्या, 12वीं की अंजलि, खूब कला, दुनी चंद, हेमलता, खोबिंद्रा और ममता को अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम आने पर सम्मानित किया गया। पूनम, डिंपल, करिश्मा, नेहा को अपनी-अपनी कक्षा में सबसे अधिक हाजिरी के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक समिति सदस्य लीला राणा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।