समैला स्कूल में वार्षिक समारोह में प्रस्तुति देती छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
बल्द्वाड़ा (मंडी)। तहसील के तहत आने वाली राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समैला में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता रिटायर्ड प्रिंसिपल हंस राज शांडिल ने की। इस मौके पर प्रधानाचार्य मनसा राम आजाद ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी तथा मुख्यातिथि को शॉल-टोपी और स्मृति चिन्ह देकर समानित किया। मुख्यातिथि ने पढ़ाई, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में बेेहतर प्रदर्शन करने वाले तानुशी, अंजलि, शाहिल, सौरभ, ऊषा, कर्तव्य भाटिया, अभिषेक, राहुल, अनामिका, आंचल, तपश, पूजा, अदिति, सुमित, वैशाली, करुणा, कविता, भानु, रजत, पूनम, नेहा आदि बच्चों को इनाम बांटे। बच्चों ने इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस अवसर पर पंचायत के प्रधान अश्वनी कुमार, उपप्रधान ज्ञान चंद, एसएमसी प्रधान जोगिंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।