फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेफ्टिनेंट बने किसान के बेटे लेसर सिंह का भव्य स्वागत

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। आर्मी एयर डिफेंस में लेफ्टिनेंट बने किसान के बेटे का भव्य स्वागत किया गया। टांडा गांव के तुला राम और शकुंतला देवी के घर जन्मे लेसर सिंह ने 2009 में जमा दो की शिक्षा नॉन मेडिकल में अभिलाषी मॉडल स्कूल नेरचौक से पूरी की और 2010 में आर्मी में भर्ती हुए। 2013 में लेसर सिंह ने कमीशन लड़ा और उनका चयन आर्मी एयर डिफेंस के लिए हुआ। ट्रेनिंग के बाद अब उनकी पोस्टिंग ग्वालियर में हुई है। लेसर सिंह के पिता किसान और माता गृहिणी है। लेसर सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता की मेहनत और उनसे मिले आशीर्वाद को दिया है। उधर, अपने होनहार छात्र लेसर सिंह का रविवार को नेरचौक पहुंचने पर अभिलाषी ग्रुप ने जोरदार स्वागत किया। नेरचौक में अभिलाषी ग्रुप के अध्यक्ष डा आरके अभिलाषी और उनकी मैनेजमेंट ने लेसर सिंह का स्वागत किया और उन्हें तथा उनके परिवार को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। लेसर सिंह के गांव टांडा में भी उनका बैंड बाजे के साथ ग्रामीणों और उनकी गृह पंचायत सोयरा की प्रधान, डॉ. नर्बदा अभिलाषी और उनके सहयोगियों ने जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें