फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार सहिंता का पूरी तरह पालन करें : एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। एसडीएम धर्मपुर मुकेश रेपस्वाल की अध्यक्षता में शनिवार को एसडीएम कार्यालय धर्मपुर में सभी दलों की बैठक आयोजित हुई। इसमें सभी पार्टियों से आए पदाधिकारियों को ईवीएम और वीवीपैट की जानकारी दी गई। उन्होंने सभी दलों के पदाधिकारियों को बताया कि इस बार चुनाव आयोग ने ईवीएम के साथ वीवीपैट की सुविधा भी उपलब्ध करवाई है, जिसमें वोटर को मतदान के बाद यह मालूम होगा जाएगा कि उसने जो वोट दिया है वह उसी प्रत्याशी को गया है या फिर गलत तो नहीं गया है। वीवीपैट कुछ और बता रहा हो तो वह इसकी शिकायत कर सकता है। इस दौरान उपस्थित सभी दलों के पदाधिकारियों को बताया गया कि वह अक्तूबर को 10 बजे से पहले पहले निजी मकानों में की गई वाल राइटिंग और होर्डिंग को हटा लें। अन्यथा उनके खिलाफ चुनाव आयोग के दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी। चुनाव आयोग की साइट पर राजनीतिक दलों को सभी गाइडलाइन की सुविधा मिलेगी। उन्होंने सभी दलों को आचार संहिता का पूरी तरह पालन करने की अपील की है। साथ ही उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वह चुनावों में बढ़-चढ़कर भाग लें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें