जोगिंद्रनगर (मंडी)। गुम्मा के पास एक कार और स्कूटर की टक्कर से स्कूटर सवार दो लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। यह मामला कार चालक अमित सोढी पुत्र कमल सोढी गांव डाकघर तहसील और जिला गुरदासपुर पंजाब ने दर्ज करवाया है। उन्होंने पुलिस को सौंपी शिकायत में कहा है कि वह अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ कार में मनाली घूमने गया था। दो जुलाई को वापस घर जा रहा था। जब वह गुम्मा पहुंचा तो जोगिंदरनगर की तरफ से एक स्कूटर आया और तेजरफ्तार के कारण कार से टकरा गया। चालक की पहचान धीरी सिंह पुत्र हरि सिंह गांव फग्यारा डॉ. बृखमणी तहसील बल्ह जिला मंडी के रूप में हुई है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।