रिवालसर (मंडी)। बल्ह की ग्राम पंचायत दूसरा खाबु के वार्ड छजवान के युवक की बुधवार को अचानक हृदय गति रुकने से मौत हो गई। प्रधान नीलम शर्मा ने बताया कि इस पंचायत के वार्ड छजवान के रमेश कुमार (42) पुत्र पीतांबर लाल घर से तीन दिन पहले दिल्ली गया हुआ था और जैसे ही नेरचौक पहुंचा तो उसे बस में सीने में दर्द हुआ, लेकिन वहां वह अपनी जांच न करवाकर रिवालसर पहुंच गया। रिवालसर बस अड्डे के पास वह बेहोश हो गया। उसे 108 सेवा से नेरचौक मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। वार्ड सदस्य गीता देवी, दामोदर दास, तामेस्वर ठाकुर ने कहा कि मृतक युवक गरीबी रेखा से नीचे गुजर बसर कर रहा था और परिवार का मुखिया था।