फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंजैहली टूरिस्ट फेस्टिवल क्वीन ऑफ सराज के लिए 17 सुंदरियां तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
क्वीन ऑफ सराज के लिए 17 सुंदरियां तैयार
विज्ञापन

जंजैहली (मंडी)। टूरिस्ट फेस्टिवल का पहला ऑडिशन मंगलवार को जंजैहली में हुआ। इसमें क्वीन ऑफ सराज का ऑडिशन हुआ। इसमें सराज क्षेत्र की 17 सराज सुंदरियों का चयन किया गया। यह चयनित युवतियां 11 जुलाई से शुरू होने वाले फेस्टिवल में आयोजित होने वाली क्वीन ऑफ सराज प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। क्वीन ऑफ सराज के ऑडिशन में दिव्यांगना मेहता, जो मिस हिमाचल 2013 रह चुकी हैं, लंबाथाच सराज कॉलेज में कार्यरत प्रोफेसर किरण ने जज की भूमिका निभाई। एसडीएम थुनाग सुरेंद्र मोहन ने बताया कि इस बार का आयोजन पिछले कुछ वर्षों की अपेक्षा एक और कदम आगे रहेगा। उन्होंने सराज के समस्त कलाकारों से आग्रह किया है कि वे इस आयोजन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें। वहीं, बुधवार को मेलोडी ऑफ सराज के लिए विकास अधिकारी सराज के सभागार में ऑडिशन लिए जाएंगे। यह जंजैहली टूरिस्ट फेस्टिवल 14 जुलाई तक चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें