फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोपड़ी बजरोड सड़क पर इंटों से भरा ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
लडभड़ोल (मंडी)। लडभड़ोल क्षेत्र की रोपड़ी पंचायत में बजरोड संपर्क सड़क पर ईंटों से भरा हुआ ट्रक सड़क से नीचे लुढ़क गया। हादसा मंगलवार सुबह करीब 11 बजे हुआ। हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक सुबह 11 बजे एक टेंपो 407 एचपी53/7202 ईंटें लेकर बजरोड़ गांव जा रहा था कि तभी यह अनियंत्रित होकर करीब 80 फीट नीचे लुढ़क गया। हादसे में चालक और ट्रक सवार दो अन्य व्यक्ति घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को सड़क तक पहुंचाया। पंचायत उपप्रधान तेज सिंह ने 108 एंबुलेंस को बुलाया और घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से बैजनाथ अस्पताल पहुंचाया गया। सभी घायल फिलहाल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। घायल व्यक्तियों की पहचान 52 वर्षीय चालक राजिंदर सिंह निवासी मझेरना और 52 वर्षीय छतर राम व 28 वर्षीय रविंद्र निवासी जम्मू कश्मीर के रूप में हुई है। दुर्घटना में टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। बताया जा रहा है की ब्रेक न लगने के कारण यह हादसा पेश आया है। पुलिस चौकी लडभड़ोल के आरक्षी तुलसी राम ने बताया कि मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें