नेरचौक (मंडी)। पुलिस थाना बल्ह में नलबाड़ी के एक व्यक्ति ने अपने बेटे के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता किशन चंद पुत्र नानक चंद गांव नलबाड़ी डाकघर गलमा ने बताया है कि पांच जुलाई को उनका बेटा निशांत कुमार उर्फ दीपू (19) घर से कहीं चला गया है और आज तक वापस नहीं लौटा है। उन्होंने बेटे की तलाश रिश्तेेदारी और अन्य जगह की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत को दर्जकर आगामी जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी राजेश ठाकुर ने यह जानकारी दी है।