फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुम्मा के खेतों में पेड़ से लटका ट्रक चालक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। गुम्मा में ट्रक चालक ने पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली है। पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन तेज कर दी है। पुलिस को घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह गुम्मा पंचायत के निवासी योगराज ने शव पेड़ पर लटका देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। इसकी शिनाख्त ट्रक चालक दीप चंद (42) सपुत्र स्वर्गीय टेक चंद के रूप में हुई है। सब इंस्पेक्टर उधम सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला आत्महत्या का है। गौरतलब है कि मृतक का बेटा रोहित 12वीं की कक्षा में शिक्षा ग्रहण कर रहा है। बेटी सोनिया भी क्षेत्र के स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रही है। पुलिस थाने के प्रभारी संदीप शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रारंभिक दृष्टि में यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। उधर, डीएसपी मदनकांत शर्मा ने भी मामले की गहनता से छानबीन के आदेश पुलिस को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें