जोगिंद्रनगर (मंडी)। मंडी-पठानकोट हाईवे पर रविवार देर रात एक मालवाहक ट्रक सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रक चालक को आंशिक चोटें पहुंची हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना स्थल का जायजा लिया है। जानकारी के मुताबिक मंडी-पठानकोट हाईवे से बैजनाथ से मंडी की ओर जा रहा मालवाहक ट्रक जोगिंद्रनगर शहर की आरंभ सीमा से कुछ ही दूरी पर सड़क के साथ लगती ढांक पर लुढ़क गया। ट्रक एक मकान के कुछ ही दूरी पर अटक गया, जिसके चलते रिहायशी मकान हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। उधर, पुलिस थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि ट्रक दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। दुर्घटना में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस की छानबीन जारी है।