फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तूफान से अनाथालय भवन पर गिरा बरगद का पेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। क्षेत्र में तूफान के कारण डैहर में दिव्य मानव ज्योति अनाथालय भवन के साथ सटा विशालकाय बरगद का पेड़ जड़ से उखड़कर जमींदोज हो गया। पेड़ की जद में आने से अनाथालय भवन, रेलिंग और छप्पर को भारी नुकसान पहुंचा है। अनाथालय ट्रस्ट के अध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि अनाथालय भवन के साथ बरगद का विशालकाय पेड़ गिरने से भवन, रेलिंग और छप्पर को नुकसान पहुंचा है। गनीमत यह रही कि बरगद के विशालकाय पेड़ की जद में भवन का मात्र कुछ भाग क्षतिग्रस्त हुआ है अन्यथा कोई बड़ी घटना हो सकती थी। उन्होंने बताया कि पेड़ की जद में आने से भवन को करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसके बारे में डैहर स्थित राजस्व अधिकारी को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें