अमर उजाला ब्यूरो
बालीचौकी (मंडी)। सराज द्वितीय जोन की अंडर-19 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता का समापन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंजाई में सोमवार को हुआ। समापन समारोह में सराज मंडल के सचिव गोपी चंद वर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने अपनी ऐच्छिक निधि से स्कूल को 21 हजार की राशि प्रदान की। प्रधानाचार्य जीवानंद चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता में 24 स्कूलों के 383 छात्र खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खिलाड़ी वर्ग को खेलों को खेल की भावना से खेलना चाहिए। प्रतियोगिता के पहले दिन मार्चपास्ट का खिताब पंजाई स्कूल ने अपने नाम किया। इस दौरान कबड्डी का खिताब शार्टी स्कूल ने अपने नाम किया। जबकि, खोखो में खणी स्कूल ने बाजी मारी है। इसके साथ ही बैडमिंटन में राजकीय माध्यमिक पाठशाला बालीचौकी प्रथम स्थान पर रहा है। इस अवसर पर आब्जर्वर प्रवीण गुप्ता, खेलकूूद संचालन समिति के अध्यक्ष मानसुख वर्मा, संजीव शर्मा, एसडीओ विश्वजीत सिंह राणा, खेम राम, हरी सिंह, हुक्कम राम, मनोज शर्मा, डोलम चंद सहित अन्य गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।