फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सा बिलों के भुगतान को मांगा बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। हिम-आंचल पेंशनर्स संघ की जिला स्तरीय बैठक डडौर स्थित निरंकारी भवन परिसर में प्रधान बलिराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इससे पहले कुल्लू जिले के बंजार में हुए बस हादसे पर शोक जताते हुए मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। जिला महासचिव जयराम नायक ने बताया कि बैठक में सरकार से मांग की गई कि पेंशनरों को मिलने वाले पेंशन भत्तों को मूल पेंशन में समायोजित किया जाए और लंबित चिकित्सा बिलों की अदायगी के लिए अतिरिक्त बजट मुहैया करवाया जाए। वन रेंक वन पेंशन का लाभ सिविल सर्विस में सेवानिवृत्त कर्मचारियों और अधिकारियों को भी दिया जाए। इस अवसर पर संघ के मुख्य संरक्षक लालमन शर्मा, मुख्य सलाहकार तेज सिंह, बल्ह खंड के प्रधान मंगत राम चौधरी, द्रंग के प्रधान बेली राम वर्मा, हेत सिंह, सराज के हरनाम सिंह, चंद्र सिंह, शंभू राम, कोषाध्यक्ष इंद्र सिंह, दमयंती ठाकुर, लालमन त्यागी, धर्म चंद, झाबे राम, दुर्गादास, चेत राम, कर्मदास, जगत राम, चंदू लाल, गूरी सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्रपाल, कोषाध्यक्ष गुरदास, शेर सिंह, खेम सिंह, भूप सिंह, रघुराम, चंदू लाल, राम किशन, चेत राम, मनोज कुमार, बृजलाल, मुरलीधर, नंदलाल, खेम सिंह सहित अन्य खंडों के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें