फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मपुर में बारिश न होने से किसानों की फसल सूखने की कगार पर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मपुर (मंडी)। उपमंडल में बारिश न होने से किसानों की फसलें सूखने की कगार पर हैं। क्षेत्र में कई दिनों से बारिश न होने से किसानों को नुकसान हो रहा है। किसानों ने कम नमी के खेतों में ही करीब 100 प्रतिशत बीजाई कर दी है और अब फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। ऐसे में किसान अपने फसलों के लिए चिंतित हैं। कई किसान तो अब बारिश के लिए देवताओं की शरण में पहुंच गए हैं। किसानों में कुलदीप कुमार, विकास, वीना देवी, मीरा देवी, सत्या देवी, बबली देवी, बालक राम, सोता राम, श्यामलाल, कश्मीर सिंह ने कहा कि मक्की, धान, चारा, ज्वार, बाजरा, चरी आदि की फसलें वर्षा न होने की वजह से सूख रही हैं। उधर, धर्मपुर कृषि विभाग के विशेषज्ञ डॉ. कुलदीप गुलेरिया ने माना है कि वर्षा नहीं होने के कारण किसानों की फसलों को भारी नुकसान हो सकता है। उन्होंने कहा कि अगर समय पर मानसून नहीं पंहुचता है तो किसानों की फसलें 50 प्रतिशत से ज्यादा खराब हो सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें