फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरनगर का देवांशु बना रेंज ऑफिसर

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल की ग्राम पंचायत जयदेवी के देवांशु ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास कर रेंज ऑफिसर का पद हासिल किया है। देवांशु ठाकुर ने अपनी बारहवीं तक की पढ़ाई सीनियर सेकेंडरी स्कूल जय देवी में हासिल की। इसके उपरांत सिविल में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है। देवांशु ठाकुर के पिता दया राम ठाकुर निहरी स्थित राजकीय उच्च पाठशाला कथाची में बतौर मुख्याध्यापक और माता अंजू ठाकुर राजकीय उच्च पाठशाला फगवाओ में विज्ञान अध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं। देवांशु की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है। इधर, देवांशु ठाकुर ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों के आशीर्वाद को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें