फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधड़ से डेढ़ घंटा बंद रहा मंडी-पठानकोट एनएच

विज्ञापन
विज्ञापन
चौंतड़ा (मंडी)। क्षेत्र में दोपहर बाद हुई तेज बारिश और अंधड़ से कुछ समय के लिए जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। मंडी-पठानकोट एनएच पर मोहनघाटी में अंधड़ से एक भारी भरकम पेड़ गिर गया। इसके चलते एनएच पर करीब डेढ़ घंटे के लिए यातायात बाधित हो गया। इस दौरान एनएच के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इस जाम में दूर दराज क्षेत्रों के कई यात्री फंस गए और जाम से निकलने के लिए जद्दोजहद करने लगे। बाद में वाहन चालकों, यात्रियों और स्थानीय लोगों ने पेड़ को काटकर सड़क से हटाया। इस काम में करीब डेढ़ घंटा लग गया। इसके बाद यातायात बहाल हो पाया, लेकिन जाम में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, अंधड़ और तूफान से लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दुकानदारों को तुरंत अपनी दुकानें बंद करके अपना सामान बचाना पड़ा। वहीं, कई घरों को भी आंशिक नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें