गोहर (मंडी)। बड़ा देव कमरूनाग के नवनिर्मित सूरजपंखे ने शिकारी देवी से मिलन कर कमरूनाग कूच कर दिया है। वीरवार को कमरूनाग का सूरजपंखा देवलुओं के साथ शिकारी देवी गया था, जहां शिकारी जोगणी से मिलकर शुक्रवार को सूरजपंखा कमरूनाग मंदिर को रवाना हो गया है। शुक्रवार रात कमरूनाग का सूरजपंखा कमरूनाग के समीप काठा बाईं में रात्रि विश्राम करने के बाद शनिवार को कमरूनाग अपने मूल मंदिर पहुंचेगा। इसके बाद कमरूनाग देवता की झील की सफाई का अभियान शुरू किया जाएगा। बताया जा रहा है कि लाखों की लागत से देव कमरूनाग के नए सूरजपंखे का निर्माण हुआ है। स्थानीय पंचायत प्रधान मान सिंह ठाकुर ने कमरूनाग के सूरजपंखे की शिकारी जोगणी से मिलने की पुष्टि की है।