मंडी। पड्डल मैदान में चल रही पुलिस कांस्टेबल भर्ती में शुक्रवार को कड़े संघर्ष के बाद भी 531 अभ्यर्थी मैदान से बाहर हो गए। कुल 1999 युवाओं को बुलाया गया था, जिनमें से 1600 युवाओं ने मैदान में शारीरिक दक्षता की परीक्षा दी। इनमें से 1069 युवाओं ने मैदान की बाधा को पार करने में कामयाबी पाई और अगले चरण में प्रदेश किया। जबकि 531 अभ्यर्थी कड़ी मेहनत के बाद भी मैदान से बाहर हो गए। भर्ती का शनिवार को अंतिम दिन है। यह भर्ती 29 मई तक चलेगी। उधर, एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को 1999 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इनमें से 1600 अभ्यर्थियों ने ही शारीरिक दक्षता परीक्षा में भाग लिया। इनमें से 1069 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए जबकि 531 मैदान से बाहर हो गए।