फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटर साइकिल की टक्कर से पीडब्ल्यूडी कर्मचारी घायल, चंडीगढ़ रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलद्वाड़ा (मंडी)। बतैल में दो बाइकों की जोरदार टक्कर में लोक निर्माण विभाग का एक कर्मचारी घायल हो गया। बलद्वाड़ा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक संजीव कुमार अपनी बाइक पर जा रहा था, उसने पीछे सुनील कुमार गांव पौंटा को भी बैठाया हुआ था। ये दोनों ही लोक निर्माण विभाग में कार्यरत हैं। इस दौरान उन्हें पीछे से आ रही मोटरसाइकिल ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे सुनील कुमार घायल हो गया। सुनील कुमार को बलद्वाड़ा अस्पताल लाया गया, जहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन कर रही है। थाना प्रभारी राकेश कुमार ने घटना की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें