मादक पदार्थों से दूर रहने का दिया संदेश
स्कूल रिपोर्टर, तानिया ठाकुर
जोगिंद्रनगर (मंडी)। राजकीय आदर्श कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जोगिंद्रनगर में मादक द्रव्य निषेध दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार शर्मा ने छात्राओं को मादक द्रव्यों से होने वाले कुप्रभावों के विषय में जानकारी दी। इस दौरान स्कूल की एनएसएस इकाई की छात्राओं ने नारा लेखन और पोस्टर मेकिंग के माध्यम से सभी छात्राओं को मादक द्रव्यों से दूर रहने का संदेश दिया। वहीं, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी ने भी स्वयंसेवियों को समाज में इस संदेश को पहुंचाने का आग्रह किया।