बलद्वाड़ा (मंडी)। बस हादसों को रोकने के लिए बलद्वाड़ा क्षेत्र के पूर्व सैनिकों ने सरकार से सड़कों की हालत सुधारने की मांग की है। उन्होंने मांग की है कि ऊंचाई वाली सड़कों पर बड़े पैरापिट और क्रैश बैरियर लगाए जाएं। पूर्व सैनिकों ने प्रत्येक दिन हो रहे सड़क हादसों के कारणों पर मंथन करने और निष्पक्ष जांच करने की भी मांग की है। पूर्व सैनिकों ने लोक निर्माण विभाग से सुंदरनगर बलद्वाड़ा सड़क पर सिकंदरा, बल्हड़ा, नगरोटा, खलयाणा से समैला और अंबला गलू से धबोई सड़कों पर बड़े साइज के पैरापिट और क्रैश बैरियर लगाने की मांग की है।