फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं का जोश बरकरार,

विज्ञापन
विज्ञापन
पसीना बहाकर भी मैदान से 403 अभ्यर्थी बाहर
विज्ञापन

मंडी। पड्डल मैदान में चल रही पुलिस कांस्टेबल भर्ती में बुधवार को जिले के लड़कों का जोश बरकरार दिखा। कुल 1497 युवाओं को बुलाया गया था, जिनमें से 1274 युवाओं ने मैदान पर खूब पसीना बहाया। इस दौरान 878 युवाओं ने मैदान की बाधा को पार करने में कामयाबी पाई और अगले चरण में प्रदेश किया। जबकि, 403 अभ्यर्थी कड़ी मेहनत के बाद भी मैदान से बाहर हो गए। गौर हो कि जिले में कुल 174 कांस्टेबल के पद भरे जाने हैं। इनमें से महिलाओं के 35 और पुरुषों के 139 पद भरे जाएंगे। यह भर्ती 29 मई तक जारी रहेगी। एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने बताया कि सोमवार को कुल 1497 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इनमें से 1274 अभ्यर्थियों ने ही शारीरिक दक्षता परीक्षा में भाग लिया। इनमें से 878 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए, जबकि 403 अनुत्तीर्ण हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें