करसोग (मंडी)। उपमंडल की कांडी चलाओनी में चलानी मेला मनाया गया। इसमें करसोग के विधायक हीरालाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
उन्होंने कहा कि मेले हमारी पारंपरिक संस्कृति की धरोहर हैं, इन्हें संजोए रखना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने 2 लाख रुपये मंदिर कमेटी और मेला ग्राउंड के लिए दिए, जबकि डमरोड को दुरुस्त करने के लिए 50 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत करने की घोषणा की। इस एकदिवसीय मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इसमें महिला मंडली की ओर से समूह गान प्रस्तुत किया गया, जबकि सरस्वती विद्या मंदिर चलानी ने नृत्य पेश किया गया। इस मौके पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष भगतराम, प्रीति सिंह नेगी, देवी सिंह, दुनी चंद आदि अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।