फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्चपास्ट में दसेहड़ा स्कूल ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
पटड़ीघाट (मंडी)। बल्ह खंड की अंडर-19 छात्र वर्ग की प्रतियोगिता का शुभारंभ गलमा में स्थानीय प्रधान शीला देवी ने किया। प्रधानाचार्य तिलक राज ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता में बल्ह जोन के 32 स्कूलों के 528 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। यह प्रतियोगिता 15 से 18 जून तक चलेगी। प्रतियोगिता के शुभारंभ में मुख्यातिथि ने सबसे पहले स्कूली क्रीड़ा संघ बल्ह खंड का ध्वजारोहण किया और खिलाड़ी छात्रों के मार्चपास्ट की सलामी ली। प्रतियोगिता के पहले दिन मार्चपास्ट में दसेहड़ा स्कूल ने प्रथम स्थान हासिल करके ट्रॉफी पर कब्जा किया। खेलकूद प्रतियोगिता में स्थानीय स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्यातिथि ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए 11 हजार रुपये की राशि देने की घोषणा की। इस अवसर पर पर्यवेक्षक गवालपुर के प्रधानाचार्य तिलक राज शर्मा, इंद्र सिंह, कर्म सिंह और पंचायत कार्यकारिणी के सदस्य, स्कूल प्रबंधन कमेटी के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें