फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह से खराब पड़ा है सहकारी बैंक शाखा का प्रिंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
रिवालसर (मंडी)। प्रदेश राज्य सहकारी बैंक शाखा रिवालसर में एक माह से बैंक का प्रिंटर खराब चल रहा है। इससे बैंक के ग्राहकों को अपना काम करवाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बैंक में पहुंचे ग्राहकों हरीश, सुशील, भीखम राम, रूपदेव, निर्मला देवी, केशव राम सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि बैंक का प्रिंटर एक माह से खराब पड़ा है। वे लोग जब भी बैंक में अपनी पास बुक पर प्रविष्टि दर्ज करवाने पहुंचते हैं तो उन्हें टाल दिया जाता है और बाद में आने को कहा जाता है। बैंक के ग्राहकों का कहना है कि पास बुक पर प्रविष्टि दर्ज न होने के कारण उन्हें अपने लेन-देन का पता नहीं चल रहा है। जबकि, बैंक के अन्य कार्य जैसे फिक्स डिपॉजिट, नए बैंक खाता खोलने सहित अन्य कई महत्वपूर्ण कार्य निपटाने में भी परेशानी हो रही है। बैंक के एमडी जीत राम ने बताया कि प्रिंटर का एक पार्ट जलने के कारण खराब हो गया था, जो चंडीगढ़ से मंगवा लिया गया है। एक-दो दिन में प्रिंटर दुरुस्त करवा कर लोगों की समस्या दूर करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें