कार ने पार्क किए वाहन को मारी टक्कर
मंडी। नगवाईं मंदिर के पास तेजरफ्तार कार ने पार्क एक कार को टक्कर मार दी है। इससे कार को नुकसान हुआ है। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता राकेश कुमार पुत्र मेघ सिंह निवासी नगवाईं तहसील औट ने कहा कि मंगलवार को नगवाईं मंदिर के पास अपनी गाड़ी को पार्क किया था। उसी बीच मंडी की ओर से तेजरफ्तार से आई कार ने शिकायतकर्ता की गाड़ी को टक्कर मार दी। पुलिस ने मामला दर्जकर आगामी जांच शुरू कर दी है। उधर, मामले की पुष्टि एसपी मंडी गुरदेव चंद शर्मा ने की है।