फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल हुए व्यक्ति को दी 14150 रुपये की राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
घायल व्यक्ति को दिए 14150 रुपये
विज्ञापन

पधर (मंडी)। बल्ह वाया घोघरधार सड़क हादसे में घायल हुए सुराहन के खुशहाल की मदद के लिए टैक्सी यूनियन ने 14150 रुपये की राशि इकट्ठा कर उसकी बहन को प्रदान की है। मां हिमरी गंगा टैक्सी ऑपरेटर यूनियन के प्रधान विकास कटोच ने बताया कि यह राशि उन्होंने पधर, कुन्नू, नारला बाजार के दुकानदारों, टैक्सी ऑपरेटरों और दानी सज्जनों से इकट्ठा की है। घायल खुशहाल का उपचार आईजीएमसी शिमला में चल रहा है। तीन मार्च को हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार भाई-बहन सहित गांव के करीब 11 लोग अपने आधार कार्ड अपडेट करवाने गाड़ी से चौंतड़ा जा रहे थे, जिनमें खुशहाल भी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें