सेब वैली में ड्रॉपिंग से बागवान परेशान
पांगणा (मंडी)। एप्पल वैली करसोग के बागवान सेब की बंपर फसल से गदगद थे, लेकिन आजकल सेब के पौधों से हो रही ड्रॉपिंग से बागवान परेशानी में हैं। सेब वैली करसोग, बखरौट, चुराग पांगणा, चरखडी, सोरता, मांहुनाग, शोरशन, सपनोट आदि इलाकों में इन दिनों सेब ड्रॉपिंग हो रही है। बागवानों ने दावा किया है कि सेब की जहां इस बार बंपर फसल है, वहीं एक सप्ताह से सेब के पौधों से ड्रॉपिंग होने से करीब पच्चीस फीसदी के करीब फल झड़ गए हैं। बागवानों मोहन लाल, मुनी लाल, नरेश कुमार, लालाराम, बेसर ठाकुर, बंसी लाल, तेज गुप्ता, दुनी चंद, टेक चंद वर्मा, रोशन हांडिया, बली राम शर्मा, चमन गुप्ता, जितेंद्र ठाकुर, मनोहर शर्मा, संजय ठाकुर आदि का कहना है कि सेब ड्रॉपिंग से उनकी उम्मीदों पर पानी फिर सकता है। उधर, उद्यान विभाग करसेाग में तैनात विषयवाद विशेषज्ञ नरेश शर्मा ने कहा कि सेब ड्रॉपिंग की समस्या सेटिंग के समय में कम पॉलीनेशन से भी होती है और कम नमी वाले बागीचे और छोटे पौधों में इस तरह की समस्या पैदा हो रही है। बागबान इसकी रोकथाम के लिए टॉनिक स्प्रे कर सकते हैं। ड्रॉट के लिए बागबान टपक सिंचाई का भी इस्तेमाल कर रोकथाम कर सकते हैैैैं।