फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्र गुलेरिया को टैक्सी यूनियन की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
पधर (मंडी)। मां हिमरी गंगा टैक्सी ऑपरेटर यूनियन पधर की बैठक कुन्नू में आयोजित हुई। इसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता देव भूमि टैक्सी ऑपरेटर यूनियन मंडी के प्रधान प्रेम सिंह ने की। इसमें प्रधान पद की कमान सर्वसम्मति से महेंद्र गुलेरिया को सौंपी गई। वहीं, सर्वसम्मति से उपप्रधान राजूराम, सचिव पप्पू राम, कोषाध्यक्ष नीतीश कुमार को चुना गया। टैक्सी ऑपरेटर यूनियन पधर के नवनिर्वाचित प्रधान ने बताया कि नई कार्यकारिणी की घोषणा विधिवत रूप से कर दी गई है, जबकि पुरानी कार्यकारिणी को साथ लेकर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। इस अवसर पर देवभूमि टैक्सी ऑपरेटर यूनियन मंडी के उपप्रधान, पूर्व प्रधान सहित टैक्सी ऑपरेटर पधर के सदस्य पवन कुमार, शिव राम, गिरजा, शांता, सुरेंद्र और संजू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें