फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट आवंटन से पहले ही टिकट के चाहवानों ने शुरू किया प्रचार

विज्ञापन
विज्ञापन
टिकट आवंटन से पहले ही टिकट
विज्ञापन

के चाहवानों ने शुरू किया प्रचार
पंडित सुखराम के बेटे आश्रय करसोग पहुंचे वोट मांगने
वर्तमान सांसद रहे कार्यसमिति की बैठक में व्यस्त
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी/करसोग। लोकसभा चुनावों की तिथि निर्धारित होते ही मंडी संसदीय क्षेत्र में टिकट के चाहवानों ने नाम फाइनल होने से पहले ही वोट मांगना शुरू कर दिया है। सोमवार को मंडी से भाजपा के टिकट पर दावेदारी जता रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम के पोते और हिमाचल सरकार में कैबिनेट मंत्री मंत्री अनिल शर्मा के बेटे आश्रय शर्मा ने करसोग पहुंचकर वोट मांगे। हालांकि मंडी के सांसद रामस्वरूप शर्मा बद्दी में कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक में भाग लेने में व्यस्त रहे। इस दौरान आश्रय ने करसोग में जाकर वोट मांगे। उन्होंने वोटरों की नब्ज टटोली और अपने परिवार की ओर से देश और प्रदेश के लिए किए गए कार्यों से लोगों को अवगत करवाया। इस दौरान उन्होंने यहां पर भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक भी की। माहूंनाग, सनारली में आश्रय शर्मा का लोगों ने स्वागत किया। वहीं, पुराना बाजार करसोग में उनका ढोल नगाड़ों से स्वागत किया गया। गौर हो कि देश के दूसरे सबसे बड़े संसदीय क्षेत्र में भाजपा में टिकट के कई दावेदार हो गए हैं। ऐसे में राजनीति दाव पेच होना तो स्वाभाविक ही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें