फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारा पांदे लागी कुपड़ी मामा... पर झूमा पंडाल

विज्ञापन
विज्ञापन
थुनाग (मंडी)। सराज दीप उत्सव की दूसरी एवं अंतिम सांस्कृतिक संध्या में उभरते हुए हिमाचली गायक नरेश भारद्वाज और विक्की राजटा ने खूब धमाल मचाया। उनके गीतों पर दर्शकों ने पूरा लुत्फ उठाया। थुनाग की खीमदासी ने पहाड़ी गाने गाकर खूब वाहवाही लूटी। पौने नौ बजे के बाद नरेश भारद्वाज ने मंच संभाला और सरकार की स्वच्छ भारत और रोजगार गारंटी योजनाओं पर आधारित गानों से अपने कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने जैसे ही पहाड़ी नाटी घरा आगे तेरे आंगना शुरू की तो दर्शकों ने भी नाटी डाल दी। इसके बाद उन्होंने धारा री कलुए, रामदासा हेसिया, केड़ा हुआ कुंजुये सहित कई रिमिक्स गाने गाए। साढ़े नौ बजे के बाद विक्की राजटा ने अपनी प्रस्तुति दी। उन्होंने जैसे ही मंच संभाला, दर्शकों ने तालियों से उनका स्वागत किया। उन्होंने ओ बांकी चंदरा, हेडिया मामा, धारा पांदे लागी कुपड़ी मामा, डुंघे नालुए, बिंदू रे क्वाटरे लागा रेडिया... आदि गानों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। संध्या में जंजैहली के जेजे भाई ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उनको थुनाग पंचायत की प्रधान नीलमा कुमारी ने शॉल और टोपी भेंटकर स्वागत किया।
विज्ञापन

0000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें