फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कुश्ती में हरियाणा की बबीता बनी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। ख्योड़ नलवाड़ मेले में शुक्रवार को महिला और पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 20 महिला पहलवानों और 70 पुरुष पहलवानों ने कुश्ती लड़ी। महिला कुश्ती के फाइनल मुकाबले में हरियाणा की बबीता ने मंडी की कंचन को पटकनी देकर प्रथम इनाम पर कब्जा किया। पुरुष के कुश्ती मुकाबले में लोहारा के अजय ने रोहतक के जयदीप को पटकनी देकर प्रथम इनाम हासिल किया। छोटी माली में तिलक और गिरीश बराबरी पर रहे। ख्योड़ नलवाड़ मेले में पहली बार हुई महिला कुश्ती प्रतियोगिता को देखने के लिए हजारों लोगों ने भाग लिया। पुरुषों ने भी कुश्ती में बेहतर खेल दिखाया। नलवाड़ मेले में विजेता पहलवानों को एसडीएम अनिल भारद्वाज और बासा पंचायत की प्रधान कमला शर्मा और उप प्रधान उमेश कुमार ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें