फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति से मुलाकात छात्रों ने जानी कार्यशैली

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रपति से मुलाकात कर छात्रों ने जानी कार्यशैली
विज्ञापन

नेरचौक (मंडी)। नेरचौक स्थित किंग जॉर्ज स्कूल की छात्राओं ने देश के राष्ट्रपति महामहिम रामनाथ कोविंद से मुलाकात कर जिंदगी में सफल होने के टिप्स लिए। रक्षाबंधन के मौके पर दिल्ली पहुंची स्कूल की छात्राओं ने राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान उनके अनुभवों को भी साझा किया। स्कूली छात्राओं ने इस दौरान राष्ट्रपति बनने की प्रक्रिया और उनकी कार्यशैली को भी जाना। इस मौके पर छात्राओं ने राष्ट्रपति म्यूजियम का भी दौरा किया। स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. केपी शर्मा और उप प्रधानाचार्य उमेश शर्मा ने बताया कि इस दौरान छात्राओं ने देश के प्रथम राष्ट्रपति से लेकर वर्तमान राष्ट्रपति तक की जीवनी का अध्ययन किया और उनके बारे में छात्राओं ने अपने आपको अपडेट किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें