फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुठहेड़ा में पेयजल किल्लत से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुठहेड़ा में पेयजल किल्लत से लोग परेशान
विज्ञापन

ग्रामीणों ने उठाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग
चौंतड़ा (मंडी)। कुठेहड़ा में पेयजल संकट के चलते लोगों भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरन लोगों को नदी-नालों के पानी से प्यास बुझानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी में पेयजल व्यवस्था को सुचारु करने में विभाग असफल रहा है। इससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लिहाजा, लोगों ने पानी की मांग करते हुए आईपीएच मंत्री को ज्ञापन भेजा है। विकास समिति कुठेहड़ा के प्रधान संत सिंह ने कहा कि कई बार सरकार और विभाग से समस्या को मौखिक और लिखित रूप में उठाया है लेकिन लोगों की मांग की अनदेखी हुई है। विकास समिति के उप प्रधान घनश्याम दास, सचिव रवि सिंह, कोषाध्यक्ष मस्त राम, अंगेखक घमंडा राम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरला देवी, स्वास्थ्य उप केंद्र प्रभारी नागेंद्र, शाखा डाकघर के मस्त राम ने विभाग से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें