फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंक में जहर ः एएसपी ने डेढ़ दर्जन लोगों से की पंचायत घर में पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
जंजैहली/ गोहर (मंडी)। सीएम के गृहक्षेत्र में पानी के टैंक में कीटनाशक डालकर लोगों की जान से खिलवाड़ की कोशिश करने वालों के गिरेबान तक पुलिस के हाथ नहीं पहुंचे हैं। बागाचनोगी पंचायत के बीडा चुहाट गांव में पेयजल टैंक में जहर मिलाने वाले लोगों का सुराग लगाने के लिए एएसपी मंडी ने शनिवार को बागाचनोगी पंचायत घर में घटना स्थल के समीप के करीब डेढ़ दर्जन लोगों से बारी-बारी से पूछताछ की। सीएम के क्षेत्र में हुई घटना के बाद पुलिस ने जांच में तेजी से कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस के हाथ अभी आरोपियों से दूर हैं। मगर पुलिस दावा कर रही है कि जल्द आरोपी हिरासत में होंगे। पुलिस पूछताछ के दौरान पंचायत के प्रधान परम देव भी मौजूद रहे। लेकिन, देर शाम तक पुलिस को कोई सफलता हासिल नहीं हो सकी। मुख्यमंत्री के गृह विस क्षेत्र का मामला होने के कारण पुलिस के लिए घटना की गुत्थी सुलझाना पेचीदा हो गया है। मगर एएसपी भूपेंद्र कंवर दावा कर रहे हैं कि आरोपी जल्द हिरासत में होंगे। पंचायत प्रधान परम देव ने एएसपी से मांग की है कि गांव के पानी के टैंक में जहर मिलाने वालों का जल्द सुराग लगाकर उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए। उधर, आईपीएच महकमा बीडा चुहाट गांव में पानी के टैंक की सफाई में जुटा हुआ है। विभाग ने सराज घाटी में आईपीएच के पेयजल टैंकों की सुरक्षा बढ़ा दी है और वाटर गार्डों को चौकसी करने के सख्त निर्देश दिए हैं। बीडा चुहाट गांव में बुधवार देर ऱात कुछ शरारती तत्वों ने गांव में पानी के सार्वजनिक टैंक में जहर मिला दिया था। जिसका समय पर खुलासा होने से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। अब मामला दर्ज होने के बाद पुलिस के लिए इस घटना के आरोपियों को धर दबोचना गले की फांस बन गया है। घटना के पहले दिन थाना प्रभारी जंजैहली ने घटना स्थल का दौरा किया। जिसके बाद एएसपी मंडी पहुंचे और शुक्रवार और शनिवार को पुलिस उप अधीक्षक ने जांच में तेजी लाई। मगर एक दर्जन से अधिक लोगों से की गई पूछताछ में पुलिस को आरोपियों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। एसडीएम थुनाग सुरेंद्र मोहन ने बताया कि पुलिस घटना के आरोपियों का सुराग लगाने के लिए छानबीन में जुटी हुई है। एएसपी भूपेंद्र कंवर ने बताया कि पुलिस आरोपियों का जल्द पर्दाफाश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें