फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम कार्यालय में जनता के काम बंद होने पर और भड़की विरोध की ज्वाला

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। जंजैहली एसडीएम कार्यालय में शुक्रवार को पब्लिक डीलिंग बंद करने के बाद विरोध की आग और बढ़ गई है। सिराज संघर्ष समिति ने समूचे सिराज में जंजैहली एसडीएम कार्यालय में पब्लिक डीलिंग बंद होने के मामले को उछाल दिया है और शनिवार को सिराज विस क्षेत्र में सीएम जयराम ठाकुर के पुतले जलाने का एलान कर दिया है। सिराज संघर्ष समिति ने शुक्रवार को जंजैहली में चक्का जाम करने के बाद एलान किया है कि शनिवार को जंजैहली में फिर जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का पुतला फूंका जाएगा। समिति के अध्यक्ष नरेंद्र रेड्डी ने कहा है कि जंजैहली के अलावा समूचे सिराज में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा और अनेक स्थानों पर सीएम का पुतला जलाया जाएगा। इससे यह आंदोलन और बिगड़ने की स्थिति में आ गया है। समिति के अध्यक्ष नरेंद्र रेड्डी ने कहा है कि सरकार जंजैहली एसडीएम कार्यालय की अधिसूचना रद्द करने के बजाय एसडीएम कार्यालय में लोगों के काम बंद कर रही है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश सरकार के लिए यह मामला गंभीर होता जा रहा है और जंजैहली एसडीएम कार्यालय और उप तहसील छतरी स्वयं सीएम जयराम ठाकुर के गले की फांस बन गई है। सिराज संघर्ष समिति पीछे हटने के मूड में नहीं है और बगावत की चिंगारी सुलगती जा रही है। इस आंदोलन में सिराज संघर्ष समिति, सिराज कांग्रेस और कामरेड वर्ग सामने आ गया है। शनिवार के चक्का जाम, प्रदर्शन और मुख्यमंत्री के पुतले जलाने के लिए सिराज संघर्ष समिति ने रणनीति तैयार करना शुरू कर दी है। शनिवार को फिर से जंजैहली में होने वाले विशाल धरना प्रदर्शन और चक्का जाम को लेकर जंजैहली पुलिस छावनी में तबदील हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें