जंजैहली (मंडी)। सराज की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के उलीधार में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्ष के साथ मनाया गया। इसमें प्रधानाचार्य ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान महेश कुमार ने शॉल और टोपी पहनाकर उन्हें सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यातिथि ने अपने संबोधन में बच्चों को शिक्षा और खेलों को महत्व देने की बात कही। इस दौरान उन्होंने सभी मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वरिष्ठ प्रवक्ता और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार विजेता धर्म पाल कौंडल ने प्रधानाचार्य के समक्ष स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। मेधावी बच्चों में पितांबर ठाकुर ओमा देवी, रीना, नवीन कुमार, शीला, कोमल, दीक्षा आदि को सम्मानित किया गया। सर्वश्रेष्ठ छात्र दिशांत और सर्वश्रेष्ठ छात्रा का खिताब दीक्षा को दिया गया। मुख्य अतिथि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए बच्चों को 5100 रुपये की राशि प्रदान की। इस मौके पर स्कूल के डीपीई मुरारी ठाकुर, पंचायत उप प्रधान डोला राम, टेक चंद्र नागश्वर, मित्र देव, रोहित कुमार, देवेंद्र ठाकुर अध्यापक और गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।