सरकाघाट (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देवव्रारता में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में आंचल शर्मा को बेस्ट गर्ल, जबकि सुनील को बेस्ट ब्वॉय के खिताब से नवाजा गया। समारोह में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सोमा राणा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य सुनीता वर्मा ने मुख्य अतिथि को शॉल और टापी पहना कर सम्मानित किया। इसके बाद स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। मुख्य अतिथि ने 2016-17 में अव्वल मेधावियों में अति देवी, अंकिता, कुश, शलौनी, महक, निखिल, रोजी, औशीन, कनुप्रिया, आरुषी, नीलम, सुनील, नवीन, प्रिया, तनुजा, कवीता, तम्मना, अमन, अभिनय, शालीनी आदि को नवाजा गया। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व ग्राम पंचायत चौक के उपप्रधान राकेश पालसरा, हिम्मत राम शर्मा विशेष तौर पर उपस्थित रहे।