रिवालसर (मंडी)। यूनिटी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल रिवालसर के 22 मेधावियों को प्रदेश शिक्षा बोर्ड की ओर से मेरिट प्रमाण पत्रों से नवाजा गया है। इनमें लीशा गुलेरिया, मनीष शर्मा, सुमन ठाकुर, पेमा यंगकित, पूजा देवी, रीया ठाकुर, शीवांगी, अमित कुमार, अरुण कुमार, यतीन शर्मा, उर्मिला शर्मा, इति ठाकुर, राकेश कुमार, यशवंत सिंह, वैशाली शर्मा, दीप्ति शर्मा, ज्योति, शिवानी, जितेंद्र कुमार, प्रवीण कुमार, राकेश यादव, योगराज ने मेरिट प्रमाण पत्र प्राप्त किए। इन सभी बच्चों ने बोर्ड परीक्षा में 80 फीसदी से ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं। इसमें से राकेश कुमार एनआईटी हमीरपुर में इंजीनियरिंग के लिए चयनित हुआ है। इस उपलब्धि के लिए प्रधानाचार्य डीडी शर्मा ने बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी है।