फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो किलो चरस सहित हरियाणा निवासी धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर पुंघ में नाके के दौरान पुलिस ने बस में सवार एक व्यक्ति से दो किलो चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने एएसआई प्रेम कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार सुबह हाइवे पर पुंघ में नाका लगा रखा था। इस दौरान जोगिंद्रनगर से दिल्ली जा रही परिवहन निगम की बस को पुलिस ने जांच के लिए रोका। बस में सवार लोगों की तलाशी के दौरान पुलिस ने देवी राम (36) पुत्र बलवीर सिंह निवासी भंडेरी, तहसील गोहाना जिला सोनीपत हरियाणा के पास से 2 किलो चरस बरामद हुई। जिस पर पुलिस दल ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। नाके पर पुलिस दल में एचएससी अश्वनी कुमार, आरक्षी सचिन और विजय सेन भी शामिल थे। डीएसपी तरनजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों का काला कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें