सरकाघाट (मंडी)। लॉर्ड्ज कान्वेंट स्कूल सरकाघाट के 75 विद्यार्थियों ने जालंधर में हुई स्पेस ओलंपियाड परीक्षा में भाग लिया। जिसमें नौवीं कक्षा के तुषार शर्मा ने गोल्ड मेडल एवं दसवीं कक्षा की सृष्टि ठाकुर ने सिल्वर मेडल और पांचवीं कक्षा की पायल नेगी ने ब्राउन मेडल प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता के अगले चरण के लिए स्कूल के 40 बच्चों का चयन स्पेस ओलंपियाड के द्वितीय चरण के लिए हुआ है। स्कूल प्रांगण में प्रभात सभा में स्कूल प्रबंधक कर्नल बलवंत सिंह बरारी ने बच्चों को प्रमाणपत्र और पारितोषिक वितरण करते हुए बच्चों, अध्यापकों और अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।